नदियों की पुकार – जनभागीदारी से जल संरक्षण की पहल

जल ही जीवन है, और नदियाँ हमारी पहचान। प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में चल रहे अभियान से हर गाँव, हर व्यक्ति जुड़कर नदियों को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाने का संकल्प ले रहा है।


प्रहलाद सिंह पटेल - जीवन यात्रा

प्रहलाद सिंह पटेल - जीवन यात्रा

माननीय मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग, मध्य प्रदेश शासन

व्यक्तिगत जानकारी

नाम: प्रहलाद सिंह पटेल
पिता का नाम: श्री मुलाम सिंह पटेल
माता का नाम: श्रीमती यशोदा बाई
जन्म: 28 जून 1960 गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश
वैवाहिक तिथि: 02 दिसंबर, 1991
पत्नी का नाम: श्रीमती पुष्पलता सिंह पटेल
संतान:
— पुत्री श्रीमती फलित सिंह
— पुत्री सुश्री प्रतिज्ञा पटेल
— पुत्र श्री प्रबल सिंह पटेल

शिक्षा, व्यवसाय और पते

शिक्षा: बीएससी, एल.एल.बी. एम.ए. प्री. (दर्शनशास्त्र)
संस्थान:
— आदर्श विज्ञान महाविद्यालय
— विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (UTD), रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
व्यवसाय: कृषि
स्थायी पता: एफ-23, सैनिक सोसायटी, शक्ति नगर, जबलपुर (म.प्र.)
वर्तमान पता: बी-7 प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल

राजनीतिक यात्रा (प्रारंभ)

1980 — अध्यक्ष, छात्र संघ, जबलपुर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मध्य प्रदेश
1982 — जिलाध्यक्ष, भारतीय जानता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी नरसिंहपुर
1986 — वर्ष में एक माह तक पदयात्रा कर जन-चेतना का संचार किया।
1986-87 — प्रदेश सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी
1987 से 90 — मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव।
1989 — प्रथम बार 9वीं लोकसभा के लिए सिवनी से निर्वाचित

1994–1999

1994 से 96 — नर्मदा परिक्रमा
1996 — 11वीं लोकसभा 2 (अवधि) के लिए पुनः निर्वाचित कोड़ा, भाजपा संसदयी दल लोकसभा सदस्य, शहरी और ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति, सदस्य, विशेषाधिकार समिति, सदस्य सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
1997 — जबलपुर कोसमघाट लोहकरी एवं गांवों में भूकम्प पीडितों के लिए अस्थायी मकान बनाने हेतु श्रमदान दिया। सचेतक, भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल लोकसभा
1998 — महानिदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, मानव संसाधन मंत्रालय, नई दिल्ली; चमौली भूकम्प में ग्वालघाटी को बसाया।
1999 — 13वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित

2002–2003

2002 — बालाघाट जिले की जमुनिया बांध फूटने पर विस्थापन का कार्य जमुनिया सहित 13 ग्रामों में।
26 जुलाई, 2002 — गौ रक्षा संकल्प सदन में प्रस्तुत किया।
10 अप्रैल, 2003 — गौ रक्षा संकल्प पारित।
24 मई 2003 — राज्यमंत्री, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार

2009–2011

2009 से — नर्मदा स्वच्छता अभियान प्रारंभ
17 जुलाई, 2009 — नरसिंहपुर जिले में सोकलपुर में स्मेक पीडितों के केम्प
2011 — नर्मदा स्वच्छता अभियान के तहत माँ नर्मदा को दूषित होने से बचाने के लिए नरसिंहपुर जिले में 110 कि.मी. की पदयात्रा।
मसंधा प्रकल्प — कम पानी की फसलों पर प्रयास
रक्तदान शिविर — राज्यव्यापी सफलता।
बहोरीबंद — नशा मुक्ति अभियान सितंबर माह प्रतिवर्ष

2011–2018

2011-2014 — राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर महासंघ और भारतीय जनता मजदूर मोर्चा
25 सितंबर, 2012 — भारतीय जनता मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते नयी दिल्ली में लाखों मजदूरों की महरौली एवं विशाल प्रदर्शन।
05 जुलाई 2015 — मणिपुर प्रदेश प्रभारी
17 सितंबर 2016 — मध्यप्रदेश के दमोह संसदीय क्षेत्रांर्गत जरारुधाम गौ-अभ्यारण्य की स्थापना (प्रदेश का पहला)
20 सितंबर 2016 — उपाध्यक्ष, संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान, नई दिल्ली
मार्च 2017 — मणिपुर विधानसभा चुनाव में 21 भाजपा प्रत्याशी विजय व सह्योगी दलों के साथ भाजपा सरकार का गठन।
2017-18 — लोकसभा की फैलोशिप कमेटी के अध्यक्ष।

2019–2021

मई 2019 — दमोह लोकसभा क्षेत्र क्रं. 07 से 17वीं लोकसभा के लिए सांसद पुनः निर्वाचित
4 जून 2019 — केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार
पराक्रम दिवस — प्रधानमंत्री मान. श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के रूप में वर्ष 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी घोषणा कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल में मान. प्रधानमंत्री जी ने की। फल स्वरूप अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है।
दांडी यात्रा — संस्कृति और पर्यटन मंत्री रहते हुए 12 से 15 मार्च 2021 तक, साबरमती से नडियाद तक 75 कि०मी० की पैदल यात्रा। यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री मान. श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में हुआ।

2022–2024

2022 — केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण व जलशक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार
2023 — मणि नागेंद्र सिंह फाऊंडेशन की स्थापना अध्यक्ष
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 — महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी द्वारा यवतमाल एवं वर्धा जिले का प्रभारी बनाया गया।
2024 — पंचायत व ग्रमीण विकास विभाग, श्रम मंत्री मध्यप्रदेश शासन (विधायक नरसिंहपुर विधानसभा)

2024–2025

2024-2025 — जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 104 नदियों के उद्गम स्थलों का भ्रमण कर जनसंवाद किया।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

श्रीश्री बाबाश्री जी के सानिध्य में निर्विकार पथ के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, ग्रामीण किसानों का विकास तथा नशामुक्ति अभियान के तहत स्मैक्स का नशा करने वालों को कैंप लगाकर नशामुक्त किया।

विशेष रुचि

निर्विकार पथ द्वारा लोगों के जीवन को विकार मुक्त करके विकसित करना।

स्पोर्ट्स एवं क्लब सदस्यता

कबड्डी, बालीवॉल, एथलेटिक्स
सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, (म.प्र) — 1982 से स्थापना के समय से पदस्थ।

सामाजिक दायित्व

माँ नर्मदा की पूर्ण परिक्रमा दो बार (वर्ष 1994-96 एवम् 2004-05)

उपलब्धियाँ एवं पहल (भाग 1)

ग्राम पंचायत बहोरीबंद में एक दिन में 329 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान का मध्य प्रदेश राज्य में रिकॉर्ड बना।
जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण में किसानों तथा ग्रामीणों के हित में कई योजनाएं
नरसिंहपुर के लोगों के साथ गहरे जुडाव, सामाजिक कार्यक्रमों व शिविरों में सक्रिय योगदान
विगत वर्षों से नर्मदाखंड सेवा संस्थान के माध्यम से नशामुक्ति अभियान।

उपलब्धियाँ एवं पहल (भाग 2)

रक्तदान शिविर में 1065 युवाओं ने स्वैक्छिक रक्तदान किया, नगर पंचायत क्षेत्र का रिकॉर्ड।
नेत्र शिविर जिसमें 365 नेत्र रोगियों का सफल नेत्र ऑपरेशन किया गया।
युवा नेतृत्व प्रशिक्षण इत्यादि गतिविधियाँ संचालित की जा रही है।
27 वर्षों में पहली बार संस्थान द्वारा खिलाडियों को खेल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करके, बेहतर प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान किया।

उपलब्धियाँ एवं पहल (भाग 3)

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय में अनेक सुधार सुझाव एवं योजनाएं लागू
मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा सैनिक स्कूल का प्रारंभ
शिक्षक सम्मान सतत
कबड्डी खेल प्रतिस्पर्धा के लिए विशिष्ट योगदान जो सतत जारी है।

शीर्षक

प्रहलाद सिंह पटेल — माननीय मंत्री — पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मध्य प्रदेश शासन

1 / 9